न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित HEC की जमीन पर आज बुधवार को लगातार दूसरे दिन जिला प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची है. बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंची प्रशासन और वहां रह रहे लोगों के बीच झड़प भी हुई है. तनावपूर्ण माहौल के बीच प्रशासन ने लाठीचार्ज कर दिया है. मौके पर जमकर हंगामा हो रहा है. महिलाओं के साथ ही छोटी-छोटी बच्चियों पर भी लाठी चार्ज किया गया है. हंगामे के बाद पुलिस ने पार्षद नीलम चौधरी सहित करीब 5-6 लोगों को डिटेन भी किया है.
मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन लगातार लोगों को समझाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं था. इसी बीच वहां कुछ आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस पर पत्थर से हमला किया. इसके बाद प्रशासन ने लाठीचार्ज कर दिया. मौके से लोगों को खदेड़ कर भगाया गया. इसके बाद घरों पर बुलडोजर चलाया गया. घरों पर बुलडोजर चलने के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. मौके पर जमकर हंगामा हो रहा है.
इसे भी पढ़ें: Flipkart ला रहा है साल का सबसे बड़ा सेल, इस दिन शुरू होगा Big Billion Days का धमाका