दर्दनाक हादसा

जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर हटिया-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से गिरकर 18 वर्षीय छात्र की मौत

मृतक की पहचान देवघर जिले के बुढ़ई गांव निवासी मुन्ना शर्मा के रूप में हुई है, वह नौवीं कक्षा का छात्र था

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर हटिया-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से गिरकर 18 वर्षीय छात्र की मौत

चंचल गिरी/न्यूज 11 भारत

जामताड़ा/डेस्क: जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह हटिया-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से गिरकर 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई.हादसा इतना भयावह था कि युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया. मृतक की पहचान देवघर जिले के बुढ़ई गांव निवासी मुन्ना शर्मा के रूप में हुई है.वह नौवीं कक्षा का छात्र था.

परिजनों के अनुसार, मुन्ना अपने परिवार के इलाज के सिलसिले में रांची गया था.शुक्रवार की सुबह वह हटिया-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से रांची से वापस लौट रहा था. जामताड़ा स्टेशन के पास वह शौचालय जाने के बाद ट्रेन के दरवाजे के समीप खड़ा था.इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन से नीचे पटरी पर जा गिरा.ट्रेन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

आपको बता दें कि मुन्ना परिवार का बड़ा बेटा था.उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.परिवार में चीख-पुकार मच गई.वहीं देवघर के बुढ़ई गांव में भी घटना की खबर फैलते ही मातम पसर गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और मधुपुर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू की. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की कार्रवाई की जा रही है.हादसे के बाद रेलवे पुलिस ने घटना की जांच भी शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: चतरा में पिकनिक मनाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत, नदी किनारे मिले संदेहास्पद अवस्था में शव; तीसरे की तलाश जारी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को हाईकोर्ट से जमानत मिली है. मामला ACB कांड संख्या 05/2026 से जुड़ा है.

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है.