राजमहल उपकारा

राजमहल उपकारा में बंद एक विचाराधीन बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत, हत्या के मामले में जेल में था बंद 

राजमहल उपकारा में सोमवार को हत्या के मामले में बंद एक विचाराधीन बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गयी.

By : Ark Sahuliyar
राजमहल उपकारा में बंद एक विचाराधीन बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत, हत्या के मामले में जेल में था बंद 

न्यूज़11 भारत 
साहिबगंज/डेस्क:
राजमहल उपकारा में सोमवार को हत्या के मामले में बंद एक विचाराधीन बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गयी. मृतक की पहचान सुनील बासकी (35 वर्ष), पिता स्व. नटवा बासकी, निवासी शाल्टीपोखर, मोहनपुर पंचायत, थाना राधानगर के रूप में हुई है. वह राधानगर थाना कांड संख्या 265/25 के तहत हत्या के मामले में उपकारा में बंद था.जानकारी के अनुसार, सुनील बास्की पर अपने चाचा सुलेमान बासकी (60 वर्ष) की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप था. वह 14 जुलाई 2025 से राजमहल उपकारा में बंद था.

बताया जाता है कि सुनील को पहले से मिर्गी की बीमारी थी. सोमवार को खाना खाने के बाद वह उपकारा में सो रहा था. इसी दौरान अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह बेहोश हो गया. उसकी हालत बिगड़ती देख जेल कर्मियों ने तत्काल उसे राजमहल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया.अस्पताल में चिकित्सक डॉ. सादिक अंसारी ने उसकी जांच की. जांच के बाद चिकित्सक ने सुनील बासकी को मृत घोषित कर दिया. 

उपकाराधीक्षक विमल सोरेन ने बताया कि सुनील बासकी पहले से मिर्गी रोग से ग्रसित था और उसका इलाज किया जा रहा था. वह खाना खाने के बाद सोने गया था. काफी देर तक नहीं उठने पर उसे राजमहल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दियाघटना की सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. बंदी की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.
 
संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.