ट्यूलिप हॉस्पिटल

ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट: मंत्री इरफान अंसारी ने दिए जांच के आदेश, कहा- दोषी पाए जाने पर अस्पताल होगा सील

मंत्री ने कहा कि निजी अस्पताल चाहे किसी बड़े नेता, कारोबारी, पूंजीपति या प्रभावशाली व्यक्ति का ही क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है.

By : Dipali Kumari
ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट: मंत्री इरफान अंसारी ने दिए जांच के आदेश, कहा- दोषी पाए जाने पर अस्पताल होगा सील

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 राजधानी रांची के निजी ट्यूलिप हॉस्पिटल में बीते दिनों मरीज के परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच मारपीट और हंगामे की घटना पर अब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी की प्रतिक्रिया सामने आई है. मंत्री ने कहा कि इस घटना को मैंने बेहद गंभीरता से लिया है. साथ ही इस पूरे मामले में तत्काल जांच के आदेश दिए हैं. अगर जांच में जरा भी अनियमितता, मनमानी या दोष साबित हुआ तो कठोर से कठोर कार्रवाई होगी. किसी भी निजी अस्पताल को जनता के साथ मनमानी करने की छूट नहीं दी जाएगी.

इस संबंध में मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को तत्काल जांच कमेटी गठित कर मामले की जांच करने और दो दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है. 

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि निजी अस्पताल चाहे किसी बड़े नेता, कारोबारी, पूंजीपति या प्रभावशाली व्यक्ति का ही क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है. नियमों का उल्लंघन पाया गया तो जुर्माने से लेकर अस्पताल को सील करने तक की कार्रवाई की जाएगी. मेरे लिए जनता सर्वोपरि है. 
उन्होंने कहा कि "मैं दिन-रात झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने में लगा हूं. ऐसे में किसी निजी अस्पताल द्वारा बाउंसर रखकर मरीजों या उनके परिजनों के साथ मारपीट करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अस्पताल में मरीज को सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए, डर और दहशत नहीं."

इसे भी पढ़ें: झारखंड से बिहार में शराब तस्करी का बड़ा खेल आया सामने, तस्करों और वाइन शॉप की मिलीभगत
 
संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.