न्यूज़11 भारत
चाईबासा/डेस्क: चाईबासा के रुंगटा कंपनी की कर्मचारी बस पर पथराव की बड़ी घटना सामने आई है. चाईबासा से चालियामा रुंगटा प्लांट जा रही स्टाफ बस पर पथराव हुआ है.
घटना के संबंध में ड्राइवर ने बताया कि एक 35 वर्षीय युवक ने महुलसाई सिद्धेश्वर मंदिर के पास बस पर पत्थरबाजी की, जिससे आगे का शीशा टूट गया. घटना के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया. पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है. हालांकि युवक ने आरोपों को निराधार बताया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है.
इसे भी पढ़ें: काम की बात: आज से तीन दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जानिए वजह