न्यूज़11 भारत
बाघमारा/डेस्क: बाघमारा के कतरास में आज शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी. घटना बीसीसीएल एरिया 03 के एसजीटी आउटसोर्सिंग माइंस की है, जहां कोलडंप एरिया में आउटसोर्सिंग वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई. मृतक की पहचान समीप के बटी कैलुडीह निवासी 55 वर्षीय मधुसूदन यादव के रूप में हुई है.
घटना को खबर पाकर कतरास पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जाँच में जुट गई. इधर परिजन भी घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पहुँचे और आक्रोश में माइंस को बाधित कर दिया. मौके पर स्थानीय पार्षद मो शहाबुद्दीन भी पहुंचकर घटना का जायजा लिया. सभी ने लापरवाह परिवहन को घटना का कारण बताते हुए प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं.
परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यह माइंस बस्ती के काफी समीप है, इस वजह से सुरक्षा मानकों और परिवहन से जुड़े साइन बोर्ड इत्यादि की समुचित व्यवस्था की जनि चाहिए. फिलहाल बड़ी संख्या में लोग माइंस परिसर में मौजूद हैं और कमानी का कार्य पूरी तरह ठप है.
इसे भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में आज जुटेंगे दिग्गज नेता, दुनिया की नजरें दिल्ली पर; देखिए पूरा शेड्यूल