बैजनाथ कुमार

बैजनाथ कुमार बने ओबीसी कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के भुरकुंडा शाखा सचिव

भुरकुंडा निवासी बैजनाथ कुमार को संगठन की भुरकुंडा शाखा का सचिव मनोनीत किया गया.

By : Dipali Kumari
बैजनाथ कुमार बने ओबीसी कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के भुरकुंडा शाखा सचिव

सागर कुमार/न्यूज़11 भारत 
भुरकुंडा/डेस्क:
बैकवर्ड क्लास ओबीसी कोल एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के बरका-सयाल क्षेत्र सचिव लालो महतो ने जवाहर नगर, भुरकुंडा निवासी बैजनाथ कुमार को संगठन की भुरकुंडा शाखा का सचिव मनोनीत किया. नई जिम्मेदारी सौंपते हुए क्षेत्रीय सचिव लालो महतो ने कहा कि बैजनाथ कुमार संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ ओबीसी कर्मचारियों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए तत्परता से कार्य करेंगे.

वहीं, नवनियुक्त शाखा सचिव बैजनाथ कुमार ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर कर्मचारियों की समस्याओं को सामने लाने तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा.

बैजनाथ कुमार के मनोनयन पर कोयलांचल क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. बधाई देने वालों में संतोष यादव, सयाल के पूर्व मुखिया सत्येंद्र यादव, सुनील कुमार, गिरधारी गोप, प्रदीप मांझी, रॉबिन मुखर्जी, अजय यादव, शिवकुमार यादव, कारू यादव, रंजीत यादव, अनिल दुबे, रविंद्र शाह, अनिल कुमार, मंजूर अंसारी और विजय यादव सहित अन्य लोग शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: रांची: झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, FIR दर्ज

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.