न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: बलियापुर प्रखंड के बाघमारा पंचायत क्षेत्र में आज गुरुवार को खदान से एक महिला का कंकाल मिला. कंकाल मिलने की खबर फैलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. हरिरहटांड़-टेका खुटु जंगल स्थित खदान में कंकाल दिखाई देने पर ग्रामीणों ने तुरंत ही यह खबर बलियापुर थाना पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने खदान से महिला के कंकाल को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजने की प्रक्रिया शुरू की. फिलहाल यह किस महिला का कंकाल है उसका पहचान नहीं हो पाया है. थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की जानकारी सामने आ सकेगी.
इसे भी पढ़ें: साहिबगंज: पतौड़ा झील में मछली पकड़ने से रोकने गए वन विभाग के अधिकारियों पर हमला; एक दर्जन लोग घायल