व्यावसायिक संघ चुनाव

बरवाडीह: व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष बने दीपक राज, 427 वोटों से दर्ज की शनदार जीत 

दीपक राज ने अपने प्रतिद्वंद्वी मनोज प्रसाद को 427 मतों के भारी अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर एक बार फिर कब्जा जमाया.

By : Dipali Kumari
बरवाडीह: व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष बने दीपक राज, 427 वोटों से दर्ज की शनदार जीत 

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क:
बरवाडीह प्रखंड व्यावसायिक संघ के चुनाव में दीपक राज ने शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मनोज प्रसाद को 427 मतों के भारी अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर एक बार फिर कब्जा जमाया. चुनाव परिणाम घोषित होते ही दीपक राज के समर्थकों और व्यवसायियों में खुशी की लहर दौड़ गयी. चुनाव में कुल 613 मत पड़े. इनमें दीपक राज को 508 वोट, जबकि मनोज प्रसाद को 81 वोट मिले. वहीं 24 मत अमान्य घोषित किये गये. इस तरह दीपक राज ने भारी मतों के अंतर से जीत हासिल कर व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष पद पर अपना दबदबा कायम रखा.

परिणाम की घोषणा के बाद समर्थकों ने खुशी जतायी. व्यवसायियों ने भी दीपक राज की जीत पर बधाई दी. समर्थकों का कहना है कि व्यवसायियों का व्यापक समर्थन उनकी कार्यशैली और नेतृत्व पर विश्वास का परिणाम है.अध्यक्ष पद पर दोबारा निर्वाचित होने के बाद दीपक राज के सामने व्यवसायियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संघ को और मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी.वही चुनाव प्रभारी के रूप में पंकज अग्रवाल उर्फ डब्लू व उनकी टीम आनंद अग्रवाल स्वरित छावड़ा समेत अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद: वासेपुर में फल-ड्राईफ्रूट की दुकान में लगी आग, दो दुकानें जलकर खाक; लाखों का नुकसान

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.