सिंहधोपवा नदी

बरवाडीह: सिंहधोपवा नदी पर पुल निर्माण के लिए टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि कल  

निविदा 27 अगस्त को दोपहर 1 बजे खोली जाएगी.

By : Dipali Kumari
बरवाडीह: सिंहधोपवा नदी पर पुल निर्माण के लिए टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि कल  

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत 
बरवाडीह/डेस्क:
बरवाडीह प्रखंड के चुंगरू के ग्राम हेहेगड़ा में सिंहधोपवा नदी पर पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, लातेहार के कार्यपालक अभियंता कार्यालय ने पुल निर्माण के लिए ई-निविदा आमंत्रित की है. निविदा सूचना 28 जुलाई 2026 को प्रकाशित की गई थी. निविदा जमा करने की अंतिम तिथि कल यानि 25 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक है. निविदा 27 अगस्त को दोपहर 1 बजे खोली जाएगी.

जारी निविदा सूचना के अनुसार पुल निर्माण कार्य की प्राक्कलित राशि 2 करोड़ 17 लाख 51 हजार 700 रुपये निर्धारित की गई है. निविदा में अग्रधन राशि 4 लाख 35 हजार 500 रुपये तथा परिमाण विपत्र का मूल्य 10 हजार रुपये रखा गया है. कार्य पूरा करने की अवधि 15 माह निर्धारित की गई है. 

सिंहधोपवा नदी पर पुल बनने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. बरसात के दिनों में नदी के कारण आवागमन में होने वाली परेशानी कम होगी और क्षेत्र के लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा मिल सकेगी. पुल निर्माण से ग्रामीणों के आवागमन के साथ-साथ आसपास के गांवों के विकास को भी गति मिलने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: सरायकेला: कांड्रा में ग्रामीणों ने भूमिज परिवार को बनाया बंधक, पुलिस और पत्रकारों को भी घेरा

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.