सकुशल बरामदगी

हटिया रेलवे स्टेशन से भरनो पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाकर ले जा रहे आरोपी को दबोचा, नाबालिग लड़की भी बरामद

आरोपी नाबालिग को दूसरे प्रदेश ले जाने की कोशिश में था, पिता ने थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हटिया रेलवे स्टेशन से भरनो पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाकर ले जा रहे आरोपी को दबोचा, नाबालिग लड़की भी बरामद

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो गुमला/डेस्क: भरनो थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.गिरफ्तार आरोपी की पहचान भरनो थाना क्षेत्र के आताकोरा गांव निवासी 18 वर्षीय प्रिंस अंसारी के रूप में हुई है.पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके साथ मौजूद नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया.जानकारी के अनुसार मामले को लेकर नाबालिग लड़की के पिता ने बीते 29 अगस्त 2026 को भरनो थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी नाबालिग बेटी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए आताकोरा गांव निवासी प्रिंस अंसारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस संबंध में भरनो थाना कांड संख्या 39/2026 दर्ज किया गया था.

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही भरनो पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और नाबालिग लड़की की बरामदगी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी.इसी क्रम में मंगलवार देर शाम भरनो पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी प्रिंस अंसारी नाबालिग लड़की को अपने साथ लेकर दूसरे प्रदेश जाने की तैयारी में हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचा हुआ है.सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए एक टीम गठित की और सब इंस्पेक्टर मंटू चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम हटिया रेलवे स्टेशन पहुंची.पुलिस टीम ने स्टेशन परिसर में घेराबंदी कर आरोपी प्रिंस अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. उसके साथ मौजूद नाबालिग लड़की को भी पुलिस ने बरामद कर लिया.

इसके बाद दोनों को भरनो थाना लाया गया,जहां पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की.पुलिस ने आरोपी प्रिंस अंसारी को बुधवार को न्यायिक प्रक्रिया के तहत गुमला जेल भेज दिया,जबकि बरामद नाबालिग लड़की को चिकित्सकीय जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो भेजा गया है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग लड़की को दूसरे प्रदेश ले जाने की कोशिश नाकाम हो गई. मामले की जांच के दौरान पुलिस आरोपी और नाबालिग लड़की के बीच हुई घटनाओं तथा अन्य संबंधित पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है.

यह भी पढ़ें: झारखंड,  पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.