शव बरामद

रांची: औघड़ बाबा आश्रम के पास मिला युवक का शव, चाकू गोदकर हत्या; जांच में जुटी पुलिस 

संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है.

By : Dipali Kumari
रांची: औघड़ बाबा आश्रम के पास मिला युवक का शव, चाकू गोदकर हत्या; जांच में जुटी पुलिस 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 रांची में अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. बड़ा तालाब के पास औघड़ बाबा आश्रम के सामने युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. युवक की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका है. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली ASP और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. मृतक की पहचान उपेंद्र कुमार मिश्रा के रूप में हुई है.

मृतक के भाई ने बताया कि उपेंद्र कल मंगलवार रात से लापता था. परिवार रातभर उसकी तलाश करता रहा, लेकिन सुबह सोशल मीडिया पर शव की तस्वीर सामने आने के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. मौके पर पहुंचकर भाई ने शव की पहचान की. बताया जा रहा है कि उपेंद्र बाइक लेकर घर से निकला था. इसके बाद वह कहां गया, किन लोगों से मिला और आखिर उसकी हत्या क्यों की गई, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.

जांच कर रही पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं. पुलिस की कोशिश है कि हत्यारों की पहचान जल्द से जल्द हो और इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया जा सके. इधर जिस जमीन से युवक का शव बरामद हुआ है, वहां नशेड़ियों का अड्डा होने की बात भी सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है. 
 
इसे भी पढ़ें: कैबिनेट का बड़ा फैसला! झारखंड में अब मीट बेचने वालों के लिए NOC और FSSAI लाइसेंस अनिवार्य

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.