राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत
बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: दामोदर वेली कारपोरेशन (डीवीसी) की बोकारो थर्मल पावर प्लांट से विद्युत का उत्पादन बंद कर दिया गया है. इस पावर प्लांट से 500 मेगावाट का विद्युत का उत्पादन हो रहा था. जिसे शुक्रवार की संध्या से बंद कर दिया गया. मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने बताए कि प्लांट के बॉयलर में ट्यूब लीकेज हो जाने के कारण प्लांट से विद्युत का उत्पादन बंद किया गया है. कहे कि क्षतिग्रस्त बॉयलर ट्यूब का मरम्मति कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. उन्होंने सोमवार तक मरम्मती कार्य पूरा कर लेने एवं विद्युत का उत्पादन फिर से शुरू कर देने की बात कही.
विद्युत उत्पादन बंद होने से डीवीसी को प्रतिदिन लगभग 5 करोड़ रुपए विद्युत उत्पादन का नुक्सान होने की बात कही जा रही है. इसके अलावे डीवीसी को झारखंड,पंजाब , दिल्ली सहित अन्य राज्यों के अपने उपभोक्ताओं को बिजली किसी और कंपनी से खरीद कर देनी पड़ेगी जो डीवीसी को अलग से नुकसान होगा. इसके अलावे झारखंड के कई जिलों सहित सीसीएल,रेलवे सहित दूसरे राज्यों को भी इस बोकारो थर्मल प्लांट से उत्पादित बिजली सप्लाई होती थी जहां अब कुछ दिनों के लिए बिजली संकट उत्पन हो सकती है.
यह भी पढ़ें: राजगंज लाल बाजार में स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक वाहन समेत फरार