न्यूज11 भारत
पाकुड़/डेस्क: पाकुड़ राजमहल संसदीय क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने परिसदन में जनसंवाद किया. जनसंवाद के दौरान मौजूद ग्रामीण एवं शहरी लोगो द्वारा व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा गया और उसका निदान निकालने की गुहार लगायी गयी. सांसद ने बारी बारी से अपने संसदीय क्षेत्र के लोगो की समस्याओं को सुना और उसका निदान सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित विभागो के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया.
आयोजित जनसंवाद के दौरान लोगो द्वारा स्वास्थ, बिजली, पानी, सड़क, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जनवितरण से संबंधित समस्याओं को रखा गया. सांसद विजय हांसदा ने मिडिया से बात करते हुऐ कहा MMDR बिल को केंद्र सरकार के इस काले कानुन के कारण सिर्फ और सिर्फ पूंजीपतियों को लाभमिलेगा. उन्होंने कहा कि जमीन का मामला राज्य सरकार का है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जल जंगल और जमीन को बर्बाद करने पर तुली हुई है. सांसद हांसद ने कहा कि 40 प्रतिशत खनिज का कार्य सिर्फ झारखंड प्रदेश में हो रहे है और सरकार ने खान खनिज संशोधन विधेयक लाकर झारखंड के हक को छिनने का काम किया है.
यह भी पढ़ें: मनोहरपुर पोस्ट आफिस रोड स्थित पहुंच पथ की हालत इन दिनों है खस्ताहाल, बारिश से जगह-जगह जलजमाव