बरसात से आफत

'सर! हमारा ड्रेस गंदा हो जाता है, पानी हटवा दीजिए'! गंदे पानी से गुजर कर जाने को मजबूर स्कूली बच्चे

जल निकासी के रास्ते पर अवैध कब्जे से जलजमाव का आरोप, ग्रामीणों ने पलामू डीसी को आवेदन देकर मदद की लगाई थी गुहार

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
'सर! हमारा ड्रेस गंदा हो जाता है, पानी हटवा दीजिए'! गंदे पानी से गुजर कर जाने को मजबूर स्कूली बच्चे

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:   पलामू जिले के सतबरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत लहलहे पंचायत   के सिन्दूरिया गांव में लेस्लीगंज मार्ग से मुख्य बस्ती को जोड़ने वाले PCC रोड पर जलजमाव और अवैध अतिक्रमण के कारण ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
​ग्रामीणों ने डीसी को लिखे आवेदन के अनुसार, गांव के निचले हिस्से (दौंन) में जल निकासी की व्यवस्था किए बिना कुछ लोगों द्वारा मकान बना लिए जाने और मनमाने तरीके से मिट्टी भराई किए जाने के कारण पानी का स्वाभाविक निकास पूरी तरह बंद हो गया है.

​स्कूली बच्चों का ड्रेस हो रहा गंदा, बना दुर्घटना का डर 

जलजमाव और रास्ते पर फैले कीचड़ के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है. आए दिन बच्चों के स्कूल ड्रेस कीचड़ में गंदे हो रहे हैं और कई बच्चे फिसलकर गिर भी चुके हैं.

​दर्जनों घर और 20 एकड़ फसल पर मंडराया संकट

बरसात का मौसम आते ही स्थिति और विकराल रूप ले सकती है. जल निकासी न होने से सिन्दूरिया के निचले और ऊपरी हिस्सों में स्थित दर्जनों घरों, विद्यालय भवन तथा लगभग 20 एकड़ कृषि योग्य भूमि में पानी भरने की गंभीर आशंका बनी हुई है. यदि समय रहते समाधान नहीं निकाला गया तो इससे भारी धन-जन का नुकसान हो सकता है.

बच्चों ने भी लगाई ​उपायुक्त से गुहार

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिन्दूरिया के ग्रामीणों ने पलामू उपायुक्त को आवेदन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है. स्कूल जाने वाले बच्चे ने भी उपयुक्त पलामू से गुहार लगाया कि हमारे ड्रेस गंदा हो जाता है सर इस रास्ते से पानी को हटा दिया जाए
 आश्चर्य करने वाली बात है इतनी गंभीर समस्या होने के बावजूद भी वहां का स्थानीय प्रशासनिक आखिर इस पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया और ना ही इस पर कोई समाधान हुआ है पढ़ने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा नुकसान चलना पड़ता है आने जाने में परेशानी होता है देखने वाली बात होगी की क्या इस समस्या का समाधान हो सकेगा या फिर यूं ही यथावत बनी रहेगी

यह भी पढ़ें: 14वीं JPSC समेत बैकलॉग 25 परीक्षाएं हुई रद्द, जिनकी नियुक्ति हो चुकी है, नौकरी कर रहे हैं, क्या होगा उनका?

संबंधित सामग्री

खान खनिज संशोधन विधेयक लाकर केन्द्र ने झारखंड के हक को छीनने का काम किया है - सांसद विजय हांसदा

खान खनिज संशोधन विधेयक लाकर केन्द्र ने झारखंड के हक को छीनने का काम किया है - सांसद विजय हांसदा

राजमहल संसदीय क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने परिसदन में किया जनसंवाद

पश्चिमी सिंहभूम में 8 माह से मानदेय बकाया, ममता वाहन सेवा ठप, वाहन मालिकों पर भुखमरी का संकट

पश्चिमी सिंहभूम में 8 माह से मानदेय बकाया, ममता वाहन सेवा ठप, वाहन मालिकों पर भुखमरी का संकट

आर्थिक तंगी से जूझ रहे कई वाहन मालिकों ने गाड़ियां चलाने से हाथ खींच लिए हैं