न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: जेपीएससी परीक्षा में अनियमितता को लेकर छात्र आन्दोलन के बीच सोमवार को हेमंत सरकार की घोषणाओं के बाद भी मंगलवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के धरना स्थल पर छात्रों का आन्दोलन अभी भी जारी है. जेपीएससी रिफॉर्म मंच ने अपना आंदोलन जारी रखा है. 20 अगस्त को सीएम आवास का घेराव करना है या नहीं इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. कोर कमेटी की बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा. कोर कमेटी आज सरकार के द्वारा लिए गए फैसलों का अध्ययन करेगी. हेमंत सोरेन सरकार की घोषणा के बाद भी छात्रों का आन्दोलन इसलिए जारी है क्यों कि उनकी अभी भी सीबीआई से जांच की मांग लंबित है. इसलिए जेपीएससी रिफॉर्म मंच ने ने छात्रों का आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है.
इस बीच जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम धरना स्थल मेडिकल टीम पहुंची है. एक डाक्टर के साथ चार सदस्य टीम में हैं. जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच में अब मात्र दो लोग आमरण अनशन पर हैं. उनके आमरण अनशन का 15वां दिन है.
यह भी पढ़ें: खान खनिज संशोधन विधेयक लाकर केन्द्र ने झारखंड के हक को छीनने का काम किया है - सांसद विजय हांसदा