न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: पोस्ट आफिस रोड में जलजमाव से लोग परेशान मनोहरपुर - मनोहरपुर पोस्ट आफिस रोड स्थित पहुंच पथ की हालत इन दिनों खस्ताहाल हो गई है. बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह जलजमाव हो रहा है. जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है.जलजमाव और कीचड़ के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग जोखिमपूर्ण हो गया है.
सड़क पर फिसलन और गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है. रात के समय पर्याप्त रोशनी और सड़क की खराब स्थिति के कारण यहां से गुजरना और भी मुश्किल हो जाता है.स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के दिनों में इस मार्ग की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. प्रशासन के लोग केवल निरीक्षण कर चले जाते हैं. लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है. लोगों ने सड़क को समतल कराने के साथ-साथ जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है. आसपास के दुकान में भी पानी का जलजमाव हो गया है.
यह भी पढ़ें: 14वीं JPSC समेत बैकलॉग 25 परीक्षाएं हुई रद्द, जिनकी नियुक्ति हो चुकी है, नौकरी कर रहे हैं, क्या होगा उनका?