न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में एक सिविल सर्विस परीक्षा आज से शुरू है. पूरे भारत में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी. वहीं झारखंड की राजधानी रांची में भी एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है. डोरंडा स्थित निर्मला कॉलेज में सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा का एकमात्र केंद्र बनाया गया है. दो पालियों में परीक्षा संपन्न होगी. परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में पहुंच चुके हैं.
परीक्षा के मद्देनजर रांची जिला प्रशासन ने निर्मला कॉलेज के 200 मीटर के दायरे में बीएनएसएस की धारा 163 लगाई गई है. 21 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक इलाके में निषेधाज्ञा की धारा लागू रहेगी.
इसे भी पढ़ें: आज झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव, मैदान में 96 प्रत्याशी