न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: ड्यूटी लगाने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोपी मुंशी राज कुमार साहू को कोर्ट से राहत नहीं मिली. विजिलेंस की विशेष अदालत ने उसकी जमानत याचिका को दूसरी बार खारिज कर दी है.
जानकारी के अनुसार, 21 मई को एसीबी ने 7 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मुंशी राजू कुमार साहू को रंगे हाथों पकड़ा था. पकड़े जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. इसकी शिकायत होमगार्ड जवान श्रवण गोप ने एसीबी को दी थी. जिसके बाद एसीबी ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी थी और मुंशी राजू कुमार साहू को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया.
कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से 21 हजार रुपये भी बरामद किए गए थे. गिरफ्तारी के बाद वह 22 मई से जेल में बंद है. उसकी जमानत याचिका इससे पहले भी कोर्ट खारिज कर चुका है. मामले की जांच पूरी करने के बाद एसीबी ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है.
इसे भी पढ़ें: iPhone 18 Pro लॉन्च होने के बाद भारत में महंगा हुआ पुराना iPhone, कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी