फायरिंग

हजारीबाग: सेवानिवृत्त शिक्षक को अपराधी ने दिनदहाड़े सड़क पर मारी गोली

आरोपी बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से हेलमेट लगाकर आया था.

By : Dipali Kumari
हजारीबाग: सेवानिवृत्त शिक्षक को अपराधी ने दिनदहाड़े सड़क पर मारी गोली

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत 
बरही/डेस्क:
पदमा प्रखंड के सूर्यपूरा में एक सेवानिवृत्त शिक्षक रामजय महथा को दिनदहाड़े  सड़क पर अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. घायल शिक्षक को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. सेवानिवृत्त शिक्षक के कमर में गोली लगी है.

बताया गया कि सेवानिवृत्त शिक्षक रामजय महथा सुबह 8:30 बजे सूर्यपूरा मेडिकल चौक के पास दाढ़ी बनाने गये थे. दाढ़ी बनाकर पैदल घर वापस जाने के दौरान एक बाइक सवार अपराधी ने गोली चला दी. आरोपी बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से हेलमेट लगाकर आया था. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. 

घटना की जानकारी मिलते ही पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घटनास्थल पर लगा सीसीटीवी कैमरे की जांच कर हमलावर का पता करने की कोशिश की जा रही है. साथ ही आरोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर छापेमारी भी की जा रही है. 

इसे भी पढ़ें: पलामू: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.