नीरज कुमार साव/न्यूज11 भारत
देवरी/डेस्क: देवरी प्रखंड के सिकरूडीह पंचायत भवन में भारतीय जनता पार्टी के देवरी मंडल अध्यक्ष पंकज राम की अध्यक्षता में बुधवार को एसआईआर से सम्बंधित एक बैठक किया गया .बैठक में मुख्य रूप से जहां छुटे हुए मतदाताओं को फॉर्म संख्या 6 भरवाने ओर जिसका मतदाता सूची में नाम गलत है उसे फॉर्म संख्या 8 भरवाने की बात कही गई है वही आपत्ति दावा के लिए फॉर्म संख्या 7 भर कर जमा करवाने की जानकारी दी गई इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने भी एसआईआर से संबंधित कार्यकर्ताओं को जानकारी दिए .मौके पर जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, प्रमुख पति अजय कुमार राय, जिला कार्य समिति सदस्य बनारस प्रसाद सिंह, सांसद प्रतिनिधि अविनाश चंद्र राय, मुखिया पति उपेंद्र साव ,अजय सिंह, पूर्व मुखिया छोटू साव , सत्यनारायण चौधरी, सच्चदयानंद तिवारी, अजय भोक्ता, भागीरथ राय, इनरदेव माहथा सहित भाजपा कार्यकर्ता लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: बोकारो में बारिश के बीच सड़कों पर उतरे DC अजय नाथ झा, 10 दिन में पानी टंकियां बदलने का निर्देश