ईद-मिलादुन्नबी

बरवाडीह में अकीदत और उल्लास के साथ मनाया जा रहा ईद-मिलादुन्नबी, निकला भव्य जुलूस 

घरों, मस्जिदों और प्रमुख मार्गों को आकर्षक रोशनी, झंडों एवं सजावट से सजाया गया है. जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए. 

By : Dipali Kumari
बरवाडीह में अकीदत और उल्लास के साथ मनाया जा रहा ईद-मिलादुन्नबी, निकला भव्य जुलूस 

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क:
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव के अवसर पर बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में ईद-मिलादुन्नबी का त्योहार अकीदत, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है. त्योहार को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. सुबह से ही क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है और जगह-जगह लोगों ने एक-दूसरे को ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी. ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े पहनकर और इस्लामी परचम के साथ जुलूस में शामिल हुए. घरों, मस्जिदों और प्रमुख मार्गों को आकर्षक रोशनी, झंडों एवं सजावट से सजाया गया है. जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए. 

जुलूस के दौरान धार्मिक नारों से पूरा बरवाडीह क्षेत्र गूंजता रहा. जुलूस में अहिरपुरवा सदर जाकिर हुसैन समेत मुस्लिम समाज के कई गणमान्य लोग शामिल हुए. उन्होंने लोगों को ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया. जुलूस के दौरान समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. वहीं, बरवाडीह की सामाजिक एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की झलक भी देखने को मिली. अन्य समाज के लोगों ने भी जुलूस का जगह-जगह स्वागत किया. लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के बीच शर्बत, पानी और लंगर की व्यवस्था की. इस दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा.

ईद-मिलादुन्नबी को लेकर प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जुलूस के मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती की गई. एसडीपीओ वीरेंद्र राम, अंचलाधिकारी लवकेश सिंह समेत पुलिस पदाधिकारी और जवान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे. प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की. कुल मिलाकर ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर बरवाडीह में धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिल रही है.

इसे भी पढ़ें: रक्षाबंधन तक झारखंड में झमाझम बारिश, आज और कल कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.