सड़क हादसा

जामताड़ा: तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

हादसा इतना भयावह था कि हेमन रजक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

By : Dipali Kumari
जामताड़ा: तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

न्यूज़11 भारत 
जामताड़ा/डेस्क: 
नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुर-साहेबगंज हाईवे पर खरखोकुंडी गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसे में 60 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान खरखोकुंडी गांव के निवासी हेमन रजक के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेमन रजक अपनी गाय को मैदान में खूंटे से बांधकर पैदल घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान हाईवे से गुजर रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयावह था कि हेमन रजक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और सुरक्षा उपायों की मांग को लेकर गोविंदपुर-साहेबगंज हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया. उग्र ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर अपना विरोध जताया, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया.

मामले की सूचना मिलते ही बीडीओ कमलेश कुमार दास, सीओ देवराज गुप्ता और नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. प्रशासनिक अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से जाम हटवाया.

इसे भी पढ़ें: कोडरमा: मिड-डे मील के दौरान भरभराकर गिरी वीरगढ़ा स्कूल की छत

संबंधित सामग्री

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को हाईकोर्ट से जमानत मिली है. मामला ACB कांड संख्या 05/2026 से जुड़ा है.

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है.