अतिक्रमण

रांची: HEC की जमीन से हटाया जा रहा अतिक्रमण, भारी विरोध प्रदर्शन के बीच चला बुलडोजर; पहुंचे विधायक नवीन जायसवाल

दर्जनों की संख्या में JCB से कार्रवाई की जा रही है. वहीं अपने आशियाने को उजड़ने से बचाने के लिए लोग सड़कों पर उतर आये हैं.

By : Dipali Kumari
रांची: HEC की जमीन से हटाया जा रहा अतिक्रमण, भारी विरोध प्रदर्शन के बीच चला बुलडोजर; पहुंचे विधायक नवीन जायसवाल

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची के धुर्वा स्थित HEC की जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा. मौके पर भारी फोर्स की तैनाती की गयी है. JCB से घरों को ध्वस्त किया जा रहा है. दर्जनों की संख्या में JCB से कार्रवाई की जा रही है. वहीं अपने आशियाने को उजड़ने से बचाने के लिए लोग सड़कों पर उतर आये हैं. लोगों द्वारा भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है. पूरी सड़क जाम कर दी गयी है. गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई है. लोग हटने का नाम नहीं ले रहे हैं. हिनू से लेकर डोरंडा तक भारी सड़क जाम है. 

लोगों का कहना है कि वे यहां से कहीं नहीं जायेंगे. और अगर उनका घर आज तोड़ा जाता है, तो फिर उनके रहने की भी व्यवस्था की जाये. वरना सभी लोग सड़क पर ही सोयेंगे. 
सूचना पाकर हटिया विधायक नवीन जायसवाल मौके पर पहुंचे. उन्होंने HEC की जमीन पर चल रहे अभियान को रोकने की बात कही. साथ ही झुग्गी झोपड़ी को रेगुलर करने की भी मांग उठाई. राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए विधायक ने कहा कि सरकार गरीबों को हटाने का काम कर रही है. 

बताते चलें HEC ने अपनी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा था, जिसके बाद HEC की जमीन से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है.  

इसे भी पढ़ें: बड़ा झटका! UPI पेमेंट पर सरकार ने लगाया चार्ज, अब फ्री में नहीं होगा ऑनलाइन भुगतान

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.