दर्दनाक हादसा

सड़क हादसे में पिता-पुत्र की हुई दर्दनाक मौत, मां और एक बेटा गंभीर रूप से हुए घायल

बाइक सवार सभी लोग तोपचांची रंगरीटांड अपने ससुराल से तुईयो अपने घर लौट रहें थे

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सड़क हादसे में पिता-पुत्र की हुई दर्दनाक मौत, मां और एक बेटा गंभीर रूप से हुए घायल

रवि सिन्हा/न्यूज11  भारत

डुमरी/डेस्क: डुमरी के निमियाघाट एन एच19 पर एक बाइक और अज्ञात वाहन की भीषण टक्कर हो गई है. इसमें बाइक पर सवार के पिता पुत्र की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. घटना निमियाघाट क्षेत्र की है. वहीं घटना में बाइक पर बैठी मां सोनी देवी और एक बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. जिसे इलाज के लिए निमियाघाट के एस आर महावीर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है. फिलहाल दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है. बताया जाता है कि बाइक सवार सभी लोग तोपचांची रंगरीटांड अपने ससुराल से तुईयो अपने घर लौट रहें थे. जबकि घटना में बाइक चला रहें देवेन्द्र महतो और साथ में बैठा उसका बेटा चिक्कू कुमार की घटना घटल पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक पर बैठी सोनी देवी सहित एक बेटा गंभीर रूप से घायल है. 

इधर पुलिस बाइक और शव को थाने ले आई है और पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजने की तैयारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: बगोदर में बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने उड़ाए ढाई लाख के जेवरात, पुलिस मौके पर पहुंची, शुरू की जांच

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.