शराब पार्टी में फायरिंग

रांची: मंडा बगीचा में देर रात शराब पार्टी में फायरिंग, एक युवक गंभीर 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से युवक को रिम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया.

By : Dipali Kumari
रांची: मंडा बगीचा में देर रात शराब पार्टी में फायरिंग, एक युवक गंभीर 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित मंडा बगीचा में कल रविवार देर रात करीब 2 बजे शराब पार्टी के दौरान गोली चली है. इस गोलीबारी की घटना में एक युवक के पेट में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. युवक की पहचान रातू के कमड़े के रहने वाले टोनी लोहरा के रूप में हुई है. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे रिम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

स्थानीय निवासियों के अनुसार, बरियातू का मंडा बगीचा इलाका असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है. कल रविवार देर रात भी यहां कई युवक शराब पी रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और अचानक गोली चलने की आवाज आई. जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक घटना को अंजाम देकर अन्य युवक फरार हो चुके थे. 

इधर घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी और बरियातू थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और वहां से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और गोलीबारी में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें: रांची: पूर्व DDC सुनील कुमार सिंह ने की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.