न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 14वीं JPSC गड़बड़ी मामले में जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल. खियांग्ते को कोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने एल. खियांग्ते की जमानत याचिका ख़ारिज कर दी है. बताते चलें 10 अगस्त को सीआईडी ने एल खियांग्ते को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी से पूर्व सीआईडी ने एल खियांग्ते से तीन दिन पूछताछ की थी.
JPSC फर्जीवाड़ा मामले में अब तक जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल खियांग्ते समेत 2 दर्जन से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मामले में रांची पुलिस और CID ने 21 जुलाई से कार्रवाई शुरू की है. आरोपियों से हुई पूछताछ में अब तक कई खुलासे हुए हैं. मामले की जांच लगातार जारी है.