अपराध

कोलकाता से चोरी किए गए लाखों रुपये के सोने के आभूषण गिरिडीह से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

आरोपी की निशानदेही पर पचम्बा थाना क्षेत्र के कमरसाली स्थित उसके ससुराल में छापेमारी की गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
कोलकाता से चोरी किए गए लाखों रुपये के सोने के आभूषण गिरिडीह से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

श्रीकांत /न्यूज11  भारत

गिरिडीह/डेस्क: कोलकाता से चोरी किए गए लाखों रुपये के सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं. कोलकाता के बेनियापुकुर थाना क्षेत्र में ठेकेदार के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज निवासी घुपन पासवान को गिरफ्तार किया है. आरोपी की निशानदेही पर पचम्बा थाना क्षेत्र के कमरसाली स्थित उसके ससुराल में छापेमारी की गई, जहां से सोना बरामद होने की बात कही जा रही है.

बताया जाता है कि घुपन पासवान कोलकाता में ठेकेदार के घर कोठीबारी और खाना बनाने का काम करता था. आरोप है कि इसी दौरान उसने घर से सोने के आभूषण चोरी किए और उन्हें अपनी ससुराल में छिपाकर रख दिया. चोरी की शिकायत के बाद बेनियापुकुर थाना में कांड संख्या 280/26 दर्ज किया गया. जांच के दौरान कोलकाता पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर पचम्बा पुलिस के सहयोग से कमरसाली में छापेमारी की. पुलिस ने लाखों रुपए मूल्य का सोना बरामद किया और आरोपी समेत बरामद सोने को अपने साथ कोलकाता ले गई. हालांकि, बरामद सोने की सटीक मात्रा और कीमत की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: राखी के धागे में जुड़ा अपनापन! तोपचांची में छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी स्वनिर्मित राखी

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.