चोरी

 गोमो: चोरी के बाद वापस उसी दुकान में पहुंचा चोर, दुकानकार ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

CCTV फुटेज में चोर की तस्वीर देख चुके दुकानदार ने उसे तुरंत पहचान लिया और मौके पर ही पकड़ लिया.

By : Dipali Kumari
 गोमो: चोरी के बाद वापस उसी दुकान में पहुंचा चोर, दुकानकार ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

सविता बरनवाल/न्यूज़ 11 भारत 
गोमो/डेस्क:
गोमो के आजाद नगर स्थित एक ऑटोमोबाइल पार्ट्स दुकान में 8 अगस्त को चोरी करने के बाद कल मंगलवार रात वही चोर वापस उसी दुकान पर पहुंचा. CCTV फुटेज में चोर की तस्वीर देख चुके दुकानदार ने उसे तुरंत पहचान लिया और मौके पर ही पकड़ लिया. इसके बाद इसकी सूचना हरिहरपुर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद दुकान मालिक ने पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस अब पूरे मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है.

बताते चलें इससे 8 अगस्त को चोरी घटना हुई थी. चोरी के बाद दुकान मालिक ने दुकान में लगे CCTV कैमरे की फुटेज खंगाली, जिसमें चोरी करने वाले व्यक्ति की तस्वीर सामने आई. इसके बाद दुकान मालिक ने मामले की जानकारी हरिहरपुर थाना पुलिस को दी. इसी बीच मंगलवार की रात को वही संदिग्ध व्यक्ति दोबारा उसी दुकान पर पहुंचा, तो दुकानदार ने उसे पकड़ लिया.

इसे भी पढ़ें: रक्षाबंधन तक झारखंड में झमाझम बारिश, आज और कल कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

संबंधित सामग्री

गांडेय में आंदोलनकारियों की बैठक, 29 को मशाल जुलूस व 30 को झारखंड बंद का निर्णय

गांडेय में आंदोलनकारियों की बैठक, 29 को मशाल जुलूस व 30 को झारखंड बंद का निर्णय

गांडेय प्रखंड के बुधुडीह हटिया मैदान में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक में किया गया ऐलान

घाघरा करम पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का पर्व  - चमरा लिंडा

घाघरा करम पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का पर्व - चमरा लिंडा

महाविद्यालय के चौमुखी विकास के लिए मंत्री ने की एक करोड़ रुपये सहयोग की घोषणा

करम समारोह में मंत्री चमरा लिंडा और सांसद सुखदेव भगत ने जगाई सांस्कृतिक चेतना

करम समारोह में मंत्री चमरा लिंडा और सांसद सुखदेव भगत ने जगाई सांस्कृतिक चेतना

करम पूर्व संध्या समारोह में उमड़ा जनसैलाब, संस्कृति और एकता का दिखा अनुपम संगम