न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने दो आरोपियों को बड़ी राहत दी है. अदालत ने प्रकाश कुमार सिन्हा और सौरभ कुमार को अग्रिम जमानत दे दी है. दोनों का मामला ACB कांड संख्या 11/2025 से जुड़ा है. बताया गया है कि दोनों आरोपियों ने निचली अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था. इसके बाद उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट का रुख किया, जहां सुनवाई के बाद दोनों को अग्रिम जमानत की राहत मिली.
मामले में आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी वन भूमि का अवैध म्यूटेशन कराया गया. करीब 5,000 एकड़ सरकारी वन भूमि से जुड़े कथित घोटाले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा की जा रही है. इस मामले में पूर्व उपायुक्त विनय कुमार चौबे समेत कुल 73 लोगों को आरोपी बनाया गया है. जांच एजेंसी सरकारी और वन भूमि के कथित अवैध हस्तांतरण, फर्जी दस्तावेज और राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- हजारीबाग भूमि घोटाला: छह आरोपियों को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज