मोती की खेती

मोती की खेती के लिए हजारीबाग बनेगा झारखंड का आदर्श जिला : शिल्पी नेहा तिर्की

योजनाओं का वास्तविक मूल्यांकन कागजों पर नहीं, बल्कि लाभुकों के जीवन में आए बदलाव से होता है : शिल्पी नेहा तिर्की

By : Ark Sahuliyar
मोती की खेती के लिए हजारीबाग बनेगा झारखंड का आदर्श जिला : शिल्पी नेहा तिर्की

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
सरकार योजनाएँ बनाती है, बजट उपलब्ध कराती है और संसाधन सुनिश्चित करती है, लेकिन किसी भी योजना की वास्तविक सफलता तभी मानी जा सकती है, जब उसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे. इसी सोच के साथ कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मत्स्य प्रभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लेने आज कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की हजारीबाग जिले के नगवा एवं चुरचू गाँव पहुँचीं.

इस दौरान मंत्री ने योजनाओं से जुड़े लाभुकों से सीधे संवाद किया और योजनाओं से मिल रहे लाभ, उनके अनुभव, सामने आ रही चुनौतियों तथा रोजगार एवं आय बढ़ाने की संभावनाओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल योजनाएँ शुरू करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि उनका लाभ वास्तविक रूप से किसानों, युवाओं और ग्रामीण परिवारों तक पहुँचे.

बायोफ्लॉक योजना से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया अवसर
निरीक्षण के दौरान बायोफ्लॉक योजना के लाभुकों से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि मत्स्य पालन आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन सकता है. 25 बायोफ्लॉक टैंक की एक इकाई की लागत लगभग 25 लाख रुपये है, जिस पर सरकार द्वारा 60 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है. इस योजना से जुड़कर युवा मत्स्य पालन को व्यवसाय के रूप में अपना रहे हैं और अपने गाँव में ही रोजगार एवं आय के नए अवसर तैयार कर रहे हैं. मंत्री ने कहा कि युवाओं के उत्साह और मेहनत को देखकर यह विश्वास और मजबूत होता है कि यदि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और तकनीकी सहयोग मिले, तो ग्रामीण क्षेत्रों में ही रोजगार की मजबूत संभावनाएँ विकसित की जा सकती हैं.

“हर सीप में संभावना, हर मोती में समृद्धि”
हजारीबाग में विकसित हो रहा पर्ल क्लस्टर झारखंड में मत्स्य क्षेत्र के विविधीकरण और ग्रामीण आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. मोती की खेती के माध्यम से किसान पारंपरिक कृषि एवं मत्स्य गतिविधियों के साथ अपनी आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित कर रहे हैं. सरकार द्वारा प्रति यूनिट ₹16,000 की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे किसानों को मोती की खेती जैसे नए और संभावनाशील क्षेत्र से जुड़ने में प्रोत्साहन मिल रहा है.

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि हजारीबाग में मोती की खेती की संभावनाओं को देखते हुए सरकार इसे और व्यवस्थित एवं व्यापक रूप देने की दिशा में काम करेगी. आने वाले समय में किसानों को बेहतर तकनीक, प्रशिक्षण, बाजार से जुड़ाव और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी.

उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य केवल योजनाओं का विस्तार करना नहीं, बल्कि किसानों की आय बढ़ाना और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के स्थायी अवसर तैयार करना है. हजारीबाग को मोती की खेती के क्षेत्र में झारखंड का आदर्श जिला बनाने की दिशा में हम ठोस पहल करेंगे.” मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित रूप से जमीनी समीक्षा की जाए तथा लाभुकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि किसान, युवा और ग्रामीण उद्यमी झारखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सरकार की योजनाओं का केंद्र इन्हीं को बनाकर आगे बढ़ना है.

यह भी पढ़ें- केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित 'विभागीय शिखर सम्मेलन 2026' में शामिल हुए मंत्री योगेन्द्र प्रसाद और हफिजुल हसन 

 

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.