न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बड़गाईं अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिवीजन और क्रिमिनल एमपी याचिका पर सुनवाई हुई. हेमंत सोरेन की दो याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई हुई. क्रिमिनल रिवीजन याचिका में दाखिल IA पर ईडी को एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है. IA में PMLA कोर्ट के चार्जफ्रेम पर स्टे लगाने की मांग की गयी है. वहीं दोनों याचिकाओं में विस्तृत जवाब के लिए ईडी को 4 सप्ताह का समय मिला. बता दें कि PMLA की विशेष कोर्ट के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है. सीएम हेमंत सोरेन की ओर से वरीय अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा, अधिवक्ता शशांक शेखर और अधिवक्ता शुभम गौतम ने पक्ष रखा. वहीं ईडी की ओर से वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास और सौरभ कुमार ने पक्ष रखा. मामला ED के केस ECIR/06/2023 से जुड़ा है. मामले में सीएम हेमंत समेत 17 लोगो को आरोपी बनाया गया है. न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की एकलपीठ में सुनवाई हुई.
CM हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिवीजन और क्रिमिनल एमपी याचिका पर सुनवाई, ED को जवाब दाखिल करने का निर्देश
बड़गाईं अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिवीजन और क्रिमिनल एमपी याचिका पर सुनवाई हुई.
संबंधित सामग्री
मुख्यमंत्री Hemant Soren से ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल Bernard Lynch ने की मुलाकात
CM हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारत के कोलकाता में ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच (Bernard Lynch) ने मुलाकात की.
CM हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई, मामले में दाखिल IA पर हुई बहस, फैसला सुरक्षित
बड़गाईं अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई.
वन्दे मातरम् को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र
प्रदीप यादव ने कहा कि झारखंड में वंदे मातरम् के दो पैरा गाने को ही स्वीकार किया जाए.
जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद हेमंत सोरेन हाई कोर्ट पहुंचे हैं. PMLA की विशेष कोर्ट के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी गयी है.
जमीन घोटाला मामला: सीएम हेमंत सोरेन की क्रिमिनल एम पी याचिका पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
PMLA की विशेष कोर्ट ने ED की चार्जशीट पर संज्ञान लिया है, जिसे सीएम हेमंत सोरेन ने चैलेंज किया है.