अपराध

घाघरा में पति पर चाकू से हमला करने का आरोप, पत्नी गंभीर रूप से घायल; इलाज के दौरान रिम्स रेफर

घायल संतोषी कुमारी ने बताया कि पति गणेश गोप उसके साथ मारपीट करता था, वह करीब 11 दिन पहले अपने मायके भाई के घर रह रही थी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
घाघरा में पति पर चाकू से हमला करने का आरोप, पत्नी गंभीर रूप से घायल; इलाज के दौरान रिम्स रेफर

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत 

घाघरा/डेस्क: घाघरा थाना क्षेत्र के तिलसीरी अंबाटोली गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पति द्वारा पत्नी पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है. घटना में 20 वर्षीय संतोषी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला को परिजनों ने पहले गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. घटना की जानकारी परिजनों ने शुक्रवार को दी.

घायल संतोषी कुमारी ने आरोप लगाया कि उसका पति गणेश गोप आए दिन उसके साथ मारपीट करता था. पति के व्यवहार से परेशान होकर वह करीब 11 दिन पहले अपने मायके स्थित भाई के घर आकर रह रही थी. संतोषी के अनुसार, शुक्रवार को उसका पति गणेश गोप उसे वापस अपने साथ ले जाने के लिए उसके भाई के घर पहुंचा. उस समय उसका भाई बिनेश्वर उरांव और परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे. संतोषी ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि विवाद के दौरान गणेश गोप ने चाकू से संतोषी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी. घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद संतोषी के बड़े भाई बिनेश्वर उरांव ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. पहले उसका उपचार गुमला सदर अस्पताल में कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया.
घटना को लेकर पुलिस को सूचना दिए जाने की बात सामने आई है. मामले में पुलिस द्वारा जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: बाढ़ में प्रभावित हुए आदर्शनगर–छिपादोहर मार्ग पर समाजसेवियों ने बहाल कराया आवागमन

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.