सड़क बेहाल

जामताड़ा के सड़कों का हाल बेहाल, नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो पर बरसे भाजपा नेता माधव चंद्र महतो 

ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण उन्हें रोजाना आने-जाने  में परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

By : Dipali Kumari
जामताड़ा के सड़कों का हाल बेहाल, नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो पर बरसे भाजपा नेता माधव चंद्र महतो 

न्यूज़11 भारत 
जामताड़ा/डेस्क: 
जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड के अंबा पंचायत अंतर्गत सियारशूली गांव से सियारशूली मोड़ तक सड़क काफी लंबे समय से जर्जर हालत में है. ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण उन्हें रोजाना आने-जाने  में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के समय इस सड़क के लिए रोड नहीं तो वोट नहीं का ऐलान किया गया था. तब प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही इस सड़क को बनाया जाएगा, लेकिन सिर्फ मिट्टी मोरम देकर चुनाव करा लिया गया. सड़क की स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है.

इसी मुद्दे को लेकर भाजपा नेता माधव चंद्र महतो ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो पर निशाना साधा है. माधव चंद्र महतो ने कहा कि रवींद्रनाथ महतो 80 विधायकों का प्रतिनिधित्व करने वाले विधानसभा अध्यक्ष हैं, लेकिन उनकी अपनी विधानसभा क्षेत्र की यह स्थिति चिंता का विषय है. उन्होंने रवींद्रनाथ महतो के उस दावे पर भी सवाल उठाए, जिसमें नाला विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने की बात कही गयी थी.

भाजपा नेता ने दावा किया कि सियारशूली गांव की यह सड़क 30 वर्षों से भी ज्यादा समय से खराब पड़ी है. उन्होंने कहा कि वे काफी समय से सियारशूली गांव से परिचित हैं, लेकिन उन्होंने इस सड़क को बनते हुए कभी नहीं देखा.

माधव चंद्र महतो ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब नाला विधानसभा क्षेत्र में विकास और सड़कों का जाल बिछाने की बात कही जाती है, तो फिर सियारशूली जैसे गांव की सड़क आज भी बदहाल क्यों है? ग्रामीणों ने सरकार से जल्द से जल्द सड़क को सुदृढ़ीकरण करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली, कोलकाता और रांची में ED की बड़ी कार्रवाई! 7 ठिकानों पर छापेमारी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को हाईकोर्ट से जमानत मिली है. मामला ACB कांड संख्या 05/2026 से जुड़ा है.

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है.