न्यूज़11 भारत
झरिया/डेस्क: भगतडीह पुराना आरएसपी कॉलेज के पिछे कामिनी कल्याण में कई रैयतों के आशियाना का जमीन खिसक गया है. इस दौरान दर्जनों घरों में दरार आई है. घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया है. डरे सहमे परिवार अपने घरों से सामान निकाल रहे हैं. बता दें कि बिजय रवानी, रमेश रवानी, भोला रवानी आशिष रवानी, गोबिंद सिंह, बिजय सिंह, बलराम रवानी, निरंजन रवानी मानिक चंद रवानी अजित रवानी के घरों में दरार आई है. हैवी ब्लास्टिंग के कारण तेज आवाज के साथ घटना घटी. 2017 में रघुवर दास की सरकार में पूर्व के उपायुक्त ए दोढई ने ट्रेज कटिंग का हवाला देकर आर एसपी कॉलेज को खाली कराया था. मामला बीसीसीएल बस्ताकोला एरिया 9 का है.
यह भी पढ़ें- मधेश्वर सिंह हत्याकांड मामले के आरोपी अमन कच्छप और अनिकेत कच्छप को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज