सुदिव्य कुंर सोनू
एक्सक्लूसिव

झारखंड में शिक्षा विभाग बनी पनौती! लगातार तीन मंत्रियों का निधन

शिक्षा मंत्री का पद संभाल रहे जगरनाथ महतो, इसके बाद उसी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे रामदास सोरेन का निधन हुआ. और अब उच्च शिक्षा मंत्री का पद संभाल रहे सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया. 

By : Dipali Kumari
झारखंड में शिक्षा विभाग बनी पनौती! लगातार तीन मंत्रियों का निधन

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 झारखंड कैबिनेट के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया. उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. 
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद हैरान और परेशान करने वाला संयोग एक बार फिर चर्चा में आ गया है. संयोग यह है कि झारखंड में शिक्षा विभाग से जुड़े लगातार तीसरे मंत्री का निधन हो गया है. शिक्षा मंत्री का पद संभाल रहे जगरनाथ महतो, इसके बाद उसी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे रामदास सोरेन का निधन हुआ. और अब उच्च शिक्षा मंत्री का पद संभाल रहे सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया. इतना ही नहीं जगरनाथ महतो के निधन के बाद शिक्षा विभाग का प्रभार संभाल रहे सीएम हेमंत सोरेन पर भी मुसीबत आई थी. जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी हुई और उन्हें मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देकर जेल जाना पड़ा था. 

अप्रैल 2023 में जगरनाथ महतो का निधन 

'टाइगर' के नाम से मशहूर जगरनाथ महतो डुमरी से विधायक और हेमंत सोरेन सरकार में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री थे. कोरोना संक्रमण के बाद उनके फेफड़ों में गंभीर संक्रमण हुआ. उनका लंग ट्रांसप्लांट भी हुआ, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी. 6 अप्रैल 2023 को चेन्नई में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.

अगस्त 2025 में रामदास सोरेन का निधन 

रामदास सोरेन घाटशिला से विधायक थे और हेमंत सोरेन की सरकार में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. अगस्त 2025 में जमशेदपुर स्थित आवास पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी. इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाया गया. इलाज के दौरान 15 अगस्त 2025 को उनका निधन हो गया. 

आज सुदिव्य कुमार सोनू का निधन 

इसके बाद वर्तमान में हेमंत सोरेन की सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे सुदिव्य कुमार सोनू का देर रात निधन हो गया. उनके निधन से राज्यभर में शोक की लहर है.
आज दोपहर 3 बजे गिरिडीह में उनका अंतिम संस्कार होगा. मंत्री को अंतिम विदाई देने के लिए सीएम हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री-विधायक गिरिडीह पहुंच रहे हैं.

जाहिर सी बात है कि तीनों ही परिस्थितियां अलग है और मौत की वजहें भी अलग हैं, इसलिए इन घटनाओं को किसी रहस्य, अंधविश्वास या अनहोनी से जोड़ना सही नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें: लगातार दो बार हार के बाद मिली थी प्रचंड जीत; जानिए Sudivya Kumar Sonu का राजनीतिक सफर


 

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.