न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में JPSC की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता की जमानत याचिका पर आज गुरुवार को आंशिक सुनवाई हुई. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में हुई सुनवाई के बाद मामले में विस्तृत सुनवाई के लिए 9 सितंबर की तारीख तय की गई है.
बताते चलें श्वेता कुमारी गुप्ता को 22 जुलाई को CID ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. दूसरे विभाग में तबादला होने के बाद भी वह जेपीएससी में ही जमी हुई थीं.
जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में अब तक जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल. ख्यागते समेत दो दर्जन से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. 21 जुलाई को रांची पुलिस और CID ने कार्रवाई शुरू की थी. इस दौरान जेपीएससी कार्यालय में भी छापेमारी की गई थी. मामले की जांच अभी जारी है. आरोपियों को रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ में कई खुलासे हो रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: पलामू टाइगर रिजर्व में अफसरों की नियुक्ति मामले में झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई