उद्घाटन

बोरियाडीह में जेएसएलपीएस के सीएलएफ भवन का उद्घाटन, 418 महिला समूहों को मिलेगा लाभ

केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से जेएसएलपीएस के माध्यम से महिलाओं के आगे बढ़ने की बात कही गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बोरियाडीह में जेएसएलपीएस के सीएलएफ भवन का उद्घाटन, 418 महिला समूहों को मिलेगा लाभ

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क: प्रखंड के बोरियाडीह में जेएसएलपीएस के सीएलएफ भवन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख निवारण सिंह चौधरी, पूर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष देवाशीष सिंह एवं बीपीएम प्रभात कुमार गौतम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर भवन का विधिवत उद्घाटन किया.

इस दौरान जेएसएलपीएस की दीदियों ने प्रखंड प्रमुख समेत उपस्थित अतिथियों को पौधे भेंटकर सम्मानित किया. प्रखंड प्रमुख निवारण सिंह चौधरी ने कहा कि सीएलएफ भवन के निर्माण से बोरियाडीह क्लस्टर की महिला समूहों की दीदियों को बैठक एवं अन्य कार्यों के लिए काफी सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से जेएसएलपीएस के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही हैं.

जेएसएलपीएस की दीदियों ने बताया कि सीएलएफ भवन से कुल 418 महिला समूहों को बैठक एवं अन्य कार्यों के संचालन में सहूलियत होगी. उन्होंने भवन निर्माण में सहयोग के लिए पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी, प्रखंड प्रमुख, बीपीएम एवं पंचायत के मुखिया के प्रति आभार जताया.

मौके पर जेएसएलपीएस के कर्मी एवं बड़ी संख्या में महिला समूहों की दीदियां उपस्थित थीं.

यह भी पढ़ें: अमलाबाद ओपी क्षेत्र अंतर्गत सितानाला स्थित दामोदर नदी के आसपास भटकती महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.