परेशानी

लोन की बकाया राशि को लेकर जेएसएलपीएस समूह का खाता फ्रीज, महिलाएं परेशान

दरीसोल गांव के मां लक्ष्मी आजीविका सखी मंडल की महिलाओं ने करीब दो वर्ष पूर्व तीन लाख रुपये का ऋण लिया था

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
लोन की बकाया राशि को लेकर जेएसएलपीएस समूह का खाता फ्रीज, महिलाएं परेशान

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा प्रखंड के खेडूआ पंचायत अंतर्गत दरीसोल गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में जेएसएलपीएस के माध्यम से महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न प्रकार के ऋण दिए जा रहे हैं. इसी क्रम में दरीसोल गांव के मां लक्ष्मी आजीविका सखी मंडल की महिलाओं ने करीब दो वर्ष पूर्व तीन लाख रुपये का ऋण लिया था.

समूह की सदस्य रीना साहू, प्रतिमा मन्ना, पूजा दंडपाठ, सुलेखा गिरी समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि उनके समूह का पंजाब नेशनल बैंक, दरीसोल शाखा में संचालित खाता फ्रीज कर दिया गया है. इसके कारण वे खाते से किसी प्रकार का लेनदेन नहीं कर पा रही हैं. महिलाओं का कहना है कि खाता खुलवाने के लिए वे लगातार बैंक का चक्कर लगा रही हैं, लेकिन उन्हें केवल जल्द खाता खोलने का आश्वासन दिया जा रहा है.

महिलाओं के अनुसार, समूह ने तीन लाख रुपये का ऋण लिया था, जिसमें करीब 1.47 लाख रुपये बकाया है. शेष राशि बैंक को चुका दी गई है. महिलाओं का कहना है कि ऋण लेते समय उन्हें बताया गया था कि राशि धीरे-धीरे बैंक को चुकानी है और इसके लिए कोई निश्चित समय सीमा नहीं बताई गई थी. महिलाओं ने बैंक को लिखित रूप से छह महीने के भीतर बकाया राशि जमा करने की बात भी कही है.

महिलाओं का आरोप है कि जेएसएलपीएस के कई अन्य समूहों द्वारा ऋण की राशि जमा नहीं किए जाने के बावजूद उनके समूह के खाते को फ्रीज कर दिया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी हो रही है.

इधर, पंजाब नेशनल बैंक दरीसोल शाखा की ओर से बताया गया कि समूह का खाता पीबीएस मैनेजर के स्तर से फ्रीज किया गया है. मामले की जानकारी जेएसएलपीएस के बीपीएम को दे दी गई है. बीपीएम की ओर से जो निर्देश दिया जाएगा, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: रेडमा चौक पर बदला ट्रैफिक का अंदाज, सड़क के बीच बैरिकेडिंग से जाम पर लगा ब्रेक

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.