समीक्षा बैठक

गढ़वा DC पीएम मिश्रा की अध्यक्षता में जेएसएलपीएस की हुई समीक्षा बैठक

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गढ़वा DC पीएम मिश्रा की अध्यक्षता में जेएसएलपीएस की हुई समीक्षा बैठक

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा उपायुक्त -सह- जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संचालित आजीविका एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए उनके प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था. बैठक के दौरान स्वयं सहायता समूहों (SHG) के गठन एवं विस्तार, नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन (NRLM), दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY), फूड, न्यूट्रिशन, हेल्थ एंड वॉश (FNHW), स्टार्टअप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम (SVEP), माइक्रो एंटरप्राइजेज डेवलपमेंट, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संघों की गतिविधियों, क्रेडिट लिंकेज, रिवॉल्विंग फंड, सामुदायिक निवेश निधि (CIF), लखपति दीदी अभियान, कौशल प्रशिक्षण, ई केवाईसी आधार अपडेट एसजी अकाउंट अपडेट रिपोर्ट, मुद्रा लोन, स्वरोजगार एवं रोजगार सृजन सहित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी पात्र परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने की दिशा में विशेष अभियान चलाया जाए. उन्होंने कहा कि समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए नियमित प्रशिक्षण, क्षमता विकास एवं सतत मार्गदर्शन सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि हो और वे आत्मनिर्भर बन सकें.

उपायुक्त ने बैंक लिंकेज की प्रगति में तेजी लाने, लंबित ऋण प्रस्तावों का समयबद्ध निष्पादन करने तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया. उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा जब उनका लाभ जरूरतमंद परिवारों तक प्रभावी रूप से पहुंचे. बैठक के दौरान कुछ योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि नहीं होने पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यों में अपेक्षित सुधार लाते हुए आगामी समीक्षा बैठक तक निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने योजनाओं के नियमित अनुश्रवण, जमीनी स्तर पर निगरानी एवं परिणामोन्मुखी कार्य संस्कृति अपनाने पर भी जोर दिया. उपायुक्त ने कहा कि जेएसएलपीएस की योजनाएं ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ बनाने, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले के समग्र विकास को नई गति मिलेगी.

उक्त बैठक में जेएसएलपीएस के जिला परियोजना प्रबंधक विमलेश शुक्ला, सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक, आजीविका समन्वयक एवं संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में सभी तकनीकी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.