न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: खादगढ़ा जमीन विवाद फिर झारखंड हाईकोर्ट पहुंचा है. महादेव उरांव ने सिंगल बेंच के फैसले को डिवीजन बेंच में चुनौती दी है. मामले में फैसले के खिलाफ LPA दाखिल की गयी. डिवीजन बेंच में मामले की सुनवाई नहीं हो सकी. जिस जज ने सिंगल बेंच में फैसला दिया, वही मौजूदा डिवीजन बेंच में शामिल थे. मामला सुनवाई से अलग हुआ. मामले को दूसरे डिवीजन बेंच में ट्रांसफर किया गया. बता दें कि लगभग 38.25 डिसमिल जमीन का विवाद है. पूरा मामला जमीन को मुंडारी प्रकृति की बताए जाने से जुड़ा है. जिसके बाद 12 घरों पर बुलडोजर कार्रवाई हुई थी. मामले में महादेव उरांव पर तथ्य छुपाने का आरोप लगा था. कई तथ्य सामने आने के बाद हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर रोक लगाई थी. मामले में हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए 12 लाख का जुर्माना लगाया था.
खादगढ़ा जमीन विवाद फिर पहुंचा झारखंड हाईकोर्ट, सिंगल बेंच के फैसले को डिवीजन बेंच में चुनौती
खादगढ़ा जमीन विवाद फिर झारखंड हाईकोर्ट पहुंचा है. महादेव उरांव ने सिंगल बेंच के फैसले को डिवीजन बेंच में चुनौती दी है.
संबंधित सामग्री
बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर
बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.
JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज
JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.
SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज
SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.
करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत
करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.