भू-धंसान

धनबाद: छाताबाद में फिर भू-धंसान, तेज आवाज के साथ धंसी जमीन; बड़े गोफ में समाया तालाब का पानी 

हैरानी की बात यह है कि भू धंसान स्थल के समीप स्थित बड़े तालाब का पानी तेजी से जमीन के अंदर समाने लगा.

By : Dipali Kumari
धनबाद: छाताबाद में फिर भू-धंसान, तेज आवाज के साथ धंसी जमीन; बड़े गोफ में समाया तालाब का पानी 

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क: 
जिले में भू-धंसान की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. कतरास क्षेत्र के छाताबाद में कल बुधवार को एक बार फिर तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई. काजू बागान स्थित तालाब के समीप हुए इस भू धंसान  के बाद जमीन के बीचों-बीच बड़ा गोफ बन गया है. हैरानी की बात यह है कि भू धंसान स्थल के समीप स्थित बड़े तालाब का पानी तेजी से जमीन के अंदर समाने लगा. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. लोगों में दहशत का माहौल है. 

खास बात यह है कि छाताबाद में 20 दिनों तक चले 'आशियाना आंदोलन' की समाप्ति के महज दूसरे दिन ही यह नई भू-धंसान की घटना सामने आई है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. लोगों का कहना है कि जिस तरह से लगातार भू-धंसान की घटनाएं हो रही हैं, उससे पूरे इलाके के भविष्य को लेकर भय का माहौल बना हुआ है.

बता दें कि इससे पहले 7 अगस्त को छाताबाद में बड़ी भू-धंसान की घटना हुई थी, जिसमें करीब 20 घर जमींदोज हो गए थे. इसके बाद प्रभावित लोगों ने मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आशियाना आंदोलन शुरू किया था. यह आंदोलन करीब 20 दिनों तक चला. बाद में मंत्री हफीजुल हसन की अगुवाई में त्रिपक्षीय वार्ता हुई, जिसके बाद आंदोलन समाप्त किया गया. लेकिन आंदोलन समाप्त होने के दूसरे ही दिन कल बुधवार को एक बार फिर भू-धंसान की घटना ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

स्थानीय निवासी अफसर उर्फ छोटू ने कहा कि छाताबाद लगातार भू-धंसान की घटनाओं से गुजर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक इलाके की स्थिति को लेकर ठोस कार्रवाई और सर्वे शुरू नहीं किया गया है. उनका कहना है कि तालाब का पानी लगातार गोफ में समा रहा है, जिससे भविष्य में आसपास के इलाकों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है. उन्होंने छाताबाद के लोगों से एकजुट होकर इलाके को बचाने के लिए आगे आने की अपील की और बीसीसीएल से जल्द सर्वे कराकर खतरे वाले क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा और बचाव कार्य शुरू करने की मांग की.
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. 

इसे भी पढ़ें: रक्षाबंधन से पहले झारखंड सरकार का बहनों को उपहार, अगस्त महीने की मंईयां सम्मान राशि का भुगतान

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.