न्यूज़11 भारत
साहिबगंज/डेस्क: साहिबगंज एसपी कार्यालय के दूसरे तल्ले पर शहीद चंद्राय सोरेन के नाम पर लाइब्रेरी खोला गया है. बताते चलें ये वही शहीद चंद्राय सोरेन है जो बोरियो थाना क्षेत्र के एक अगवा कारोबारी मुक्त कराने के दौरान 27 जून 2020 को बरहेट थाना क्षेत्र में अपराधी से पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए थे. रिम्स में 21 दिनों तक इलाजरत रहने के बाद उनका निधन हो गया था.
बाद में पुलिस मुख्यालय ने दिवंगत चंद्राय सोरेन को शहीद का दर्जा दिया गया. उन्हीं के नाम पर साहिबगंज SP कार्यालय के ऊपर साहिबगंज SP अमित कुमार सिंह ने एक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया. इस लाइब्रेरी में अभी 450 पुस्तकों का संग्रह है, लेकिन इसमें लक्ष्य करीब पांच हजार पुस्तक का है.
इस लाइब्रेरी का आम जनता भी लाभ उठा सकते हैं. खासकर विद्यार्थी भी यहां अध्ययन कर सकते हैं. महत्वपूर्ण प्रतियोगिता परीक्षाओं की किताबें भी यहां जल्द उपलब्ध होगी. करीब 20 से 25 लोग यहां बैठकर अध्ययन कर सकते हैं. लाइब्रेरी में टीवी एवं प्रोजेक्टर भी लगाया गया है.
इसे भी पढ़ें: धनबाद: इंफ्लुएंसर आर्यन केल्विन के फैन मीटअप में हंगामा, पत्थरबाजी के बाद मची अफरा-तफरी