न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी और अनियमितता के मामले में सीआईडी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोमांश प्रकाश और राहुल कुमार के रूप में हुई है. सीआईडी की टीम ने दोनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि JSSC-CGL परीक्षा में अनियमितता को लेकर सीआईडी थाना में कांड संख्या 01/2025 दर्ज किया गया था.
यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, तीन अकाउंट अधिकारियों को किया गिरफ्तार