CBI की बड़ी कार्रवाई

बोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई, आद्रा रेल मंडल के भोजूडीह में कार्यरत हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार 

सीबीआई ने दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के भोजूडीह (बोकारो) में कार्यरत मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है.

By : Ark Sahuliyar
बोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई, आद्रा रेल मंडल के भोजूडीह में कार्यरत हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार 

न्यूज़11 भारत 
बोकारो/डेस्क:
सीबीआई ने दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के भोजूडीह (बोकारो) में कार्यरत मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. एक पीड़ित की शिकायत पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई की है. शिकायत की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई ने 15 सितंबर को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

आरोप है कि मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने शिकायतकर्ता से बीमारी की छुट्टी मंजूर करने के बदले में 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी.

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अधिकारी को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की पहली किश्त स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई ने बताया है कि गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी लोक सेवक के कार्यालय और उसके आवासीय परिसरों की तलाशी ली. आरोपी अधिकारी को धनबाद स्थित सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा. सीबीआई द्वारा इस मामले में आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें- चुनी गई FJCCI की नई कमेटी, तुलसी पटेल अध्यक्ष व रोहित अग्रवाल महासचिव

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.