आवारा सांड

धनबाद में आवारा सांड का आतंक: आधा दर्जन लोगों को उतारा मौत के घाट; नगर निगम की चुप्पी पर उठे सवाल

अब तक शास्त्री नगर में आवारा सांड़ के आतंक से आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है.

By : Dipali Kumari
धनबाद में आवारा सांड का आतंक: आधा दर्जन लोगों को उतारा मौत के घाट; नगर निगम की चुप्पी पर उठे सवाल

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
 धनबाद में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और व्यस्त बाजारों में बेखौफ घूम रहे आवारा पशु अब लोगों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं. झरिया के मुख्य व्यापारिक केंद्र सब्जी पट्टी में एक लावारिस सांड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए 60 वर्षीय नमकीन व्यवसायी दशरथ प्रसाद गुप्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के 20 दिन बाद बुजुर्ग ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों में नगर निगम के प्रति काफी आक्रोश है. अब तक शास्त्री नगर में आवारा सांड़ के आतंक से आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है.

बताया जा रहा है कि 6 अगस्त की शाम दशरथ प्रसाद गुप्ता रोजमर्रा की खरीदारी के लिए झरिया की सब्जी पट्टी पहुंचे थे. इसी दौरान बाजार में घूम रहे एक आवारा सांड़ ने अचानक उन पर हमला कर दिया. सांड़ ने बुजुर्ग को अपने सींग से उठाकर जमीन पर पटक दिया. हमले में दशरथ गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया.

करीब 20 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार दशरथ प्रसाद गुप्ता की मौत हो गई. हादसे की डरावनी तस्वीरें और सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई हैं, जिसमें सांड़ बुजुर्ग पर हमला करता दिखाई दे रहा है. परिजनों के अनुसार, हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं, जबकि पसलियों की हड्डियां भी टूट गई थीं. अब इस मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.

घटना को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भी गहरा आक्रोश है. लोगों का कहना है कि झरिया समेत धनबाद के कई इलाकों में सड़कों और बाजारों में आवारा पशु खुलेआम घूमते रहते हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से इन्हें पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है. आक्रोशित व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने नगर निगम को इस मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द आवारा मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस भेजा जाए.

इसे भी पढ़ें: धनबाद: छाताबाद में फिर भू-धंसान, तेज आवाज के साथ धंसी जमीन; बड़े गोफ में समाया तालाब का पानी
 
संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.