दुष्कर्म

रांची: नामकुम में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार 

आरोपी ने नाबालिग बच्ची के घर में ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

By : Dipali Kumari
रांची: नामकुम में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार 

 न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
नामकुम थाना क्षेत्र में 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यहां एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिग के घर में ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. घटना 16 अगस्त की है.  मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान 35 वर्षीय गुरुदयाल के रूप में हुई है. 

मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग अपनी मां के साथ एक किराये के मकान में रहती है. आरोपी गुरुदयाल का नाबालिग के परिवार से पहले से परिचय था और इसी वजह से उसका घर पर आना-जाना लगा रहता था. परिजनों ने बताया कि रविवार (16 अगस्त) की रात गुरुदयाल मुंडा, घर में ही रुका था. और देर रात करीब 12 बजे मौका पाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. उस वक्त बच्ची की मां दूसरे कमरे में सो रही थी. इस वजह से उन्हें घटना की जानकारी नहीं हुई. 

घटना के बाद तबीयत बिगड़ने पर नाबालिग ने पूरी वारदात अपनी मां को बताई, जिसके बाद बच्ची की मां तुरंत उसे लेकर एक निजी अस्पताल गई. नाबालिग की गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज करने से इनकार करते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया. इसके बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया. रिम्स में इलाज के दौरान नाबालिग का बयान दर्ज किया गया, जिसके आधार पर नामकुम पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरुदयाल मुंडा को गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें: रांची: धुर्वा डैम में एक व्यक्ति के डूबने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.