वार्षिक आमसभा

विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने जेएसएलपीएस की वार्षिक आमसभा में महिलाओं की आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

सखी मंडल से जुड़कर महिलाएं बन रही हैं स्वावलंबी - विधायक

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने जेएसएलपीएस की वार्षिक आमसभा में महिलाओं की आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: झारखंड सरकार ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तत्वावधान में बुधवार को प्रखंड परिसर में दक्षिणी भरनो एवं उत्तरी भरनो आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सखी मंडल एवं महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया.इस दौरान महिलाओं को आजीविका के विभिन्न साधनों से जोड़ने,आत्मनिर्भर बनाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को लेकर चर्चा की गई. दोनों ही जगहों पर कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक जिग्गा सुसारन होरो, विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव,बीपीएम नीलकंठ कच्छप एवं जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बड़ा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

पारम्परिक तरीके से आगत अतिथियों का स्वागत

अतिथियों का स्वागत महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत गान प्रस्तुत कर किया.इसके बाद अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने कहा कि सखी मंडल से जुड़कर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आज स्वावलंबी और आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं. महिलाओं के कार्य करने के तरीके तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी बढ़ती भागीदारी सराहनीय है.उन्होंने महिलाओं से अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की.उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर ही परिवार और समाज का भविष्य बेहतर बनाया जा सकता है.

महिला समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं से एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील

मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव ने कहा कि जेएसएलपीएस से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही हैं.महिला समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को एकजुट होकर आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है.उन्होंने महिलाओं से समूह की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और उपलब्ध योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही.

मौके पर बीपीएम नीलकंठ कच्छप ने कहा कि महिला समूहों से जुड़ने के बाद ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है.महिलाएं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वावलंबी बन रही हैं और निरंतर आगे बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं.

वित्तीय वर्ष 2025-26 का वर्षभर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया

महिलाओं को इन योजनाओं की जानकारी लेकर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए.वार्षिक आमसभा के दौरान दक्षिणी भरनो एवं उत्तरी भरनो आजीविका महिला संकुल संगठन की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 का वर्षभर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया.इसमें संकुल संगठन की कुल आय,व्यय एवं मुनाफे की जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी गई. महिला समूहों द्वारा वर्षभर में किए गए कार्यों एवं आजीविका से संबंधित गतिविधियों की भी जानकारी साझा की गई.कार्यक्रम के दौरान महिला समूहों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया.अतिथियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.

इनकी रही उपस्थिति

मौके पर बीपीएम नीलकंठ कच्छप,थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, बीपीओ रेणुका किंडो,शाखा प्रबंधक काम्या सिन्हा,शांतनु साहू,अभिषेक लकड़ा,जॉनसन बड़ा,पंचू उरांव,अजय बेहरा,संध्या कुमारी,रेशमी कुमारी,सुनैना कुमारी, खुशबू सिंह,अंजू देवी,सरोजनी देवी,मीणा देवी,सत्यभामा देवी,अनीता देवी,ओनीमा बड़ा,आरती सिंह,लगनी देवी,अनिल उरांव,शमशाद खान, जयराम उरांव, राहुल उरांव सहित काफी संख्या में महिला समूह की महिलाएं मौजूद थी.

यह भी पढ़ें: नौगांव डैम घूमने जा रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, एक की मौत, साथी गंभीर

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.