मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू

Sudivya Kumar Sonu Passed Away: अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया मंत्री का पार्थिव शरीर, उमड़ी भारी भीड़ - LIVE

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का देर रात निधन हो गया. उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. 

By : Dipali Kumari
Sudivya Kumar Sonu Passed Away: अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया मंत्री का पार्थिव शरीर, उमड़ी भारी भीड़ - LIVE

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
झारखंड सरकार के नगर विकास, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का देर रात निधन हो गया. उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. 


LIVE UPDATES:

सुदिव्य कुमार सोनू पंचतत्व मे विलीन

झारखंड सरकार में मंत्री रहे दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू पंचतत्व में विलीन हो गये. सुदिव्य सोनू के 11 वर्षीय बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी. सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ मंगरौडी घाट पर किया गया. उनके अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो, मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री दीपक बिरुआ, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, बंधु तिर्की समेत ढेरों कार्यकर्ता और समर्थन मौजूद थे. अंतिम संस्कार में समर्थकों ने सुदिव्य कुमार के सम्मान में नारे लगा कर आकाश को गुंजायमान कर दिया.

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

मंत्री सुदिव्य सोनू का अंतिम संस्कार राजकीय संस्कार के साथ किया जा रहा. पुलिन बल के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी. अंतिम संस्कार स्थल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो, मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री दीपक बिरुआ, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, बंधु तिर्की समेत ढेरों कार्यकर्ता और समर्थन मौजूद हैं. 

सुदिव्य कुमार सोनू अंतिम सफर पर निकले

मंत्री सुदिव्य सोनू की अंतिम यात्रा प्रारम्भ हो गई है. अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उनके पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार के लिए अंतिम यात्रा आरम्भ हो गयी है. अंतिम यात्रा में सरकार के कई मंत्री और विधायक भी शामिल है. सुदिव्य सोनू को राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई. सुदिव्य सोनू के पार्थिव शरीर का मंगरौडी घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा.

अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया मंत्री का पार्थिव शरीर 

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का पार्थिव शरीर उनके आवास से अब अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है. मंत्री को अंतिम विदाई देने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी है.


CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि 

मंत्री सुदिव्य कुमार के आवास पर CM हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.


सुप्रीयो भट्टाचार्य की आँखों से छलके आंसू 

JMM महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य मंत्री सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हो गए और रो पड़े. उन्होंने कहा "मैंने अपना एक दोस्त खो दिया".


श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM हेमंत सोरेन  

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि देने और उनके अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरिडीह पहुंचे हैं. विधायक कल्पना सोरेन भी सीएम के साथ है.  


मंत्री सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राज्यपाल 

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गिरिडीह पहुंच गए हैं. यहां मंत्री के आवास पर उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी. वहीं वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं. 

गिरिडीह के लिए रवाना हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री 

मंत्री सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से गिरिडीह के लिए रवाना हुए हैं. 


बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे राज्यपाल 

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि देने और अंतिम दर्शन के लिए राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन कुछ ही देर में गिरिडीह के लिए रवाना होंगे. राज्यपाल बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंच गए हैं. वहीं सीएम थोड़ी ही देर में एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

मंत्री के आवास पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी  

केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के आवास पहुंची. यहां उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाया और मंत्री को श्रद्धांजली दी.

विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो पहुंचे गिरिडीह 

सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि देने कई मंत्री-विधायक गिरिडीह पहुंच रहे हैं. यहां मंत्री के आवास पर अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा गया है. इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो भी गिरिडीह पहुंचे हैं. वहीं बरकट्ठा विधायक अमित यादव, JMM के वरिष्ठ विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी वहां पहुंचे हैं.


आवास पहुंचा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का पार्थिव शरीर, घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ 

गिरिडीह कार्यालय से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का पार्थिव शरीर उनके आवास पहुंच गया है. यहां घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 


दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा 

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गयी है.


दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार 

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का गिरिडीह में आज दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा. 


रांची नहीं आएगा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का पार्थिव शरीर

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का पार्थिव शरीर श्रद्धांजलि के लिए झारखंड विधानसभा नहीं लाया जायेगा. गिरिडीह में ही उनका अंतिम संस्कार होगा. सीएम हेमंत सोरेन समेत अन्य मंत्री-विधायक उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए गिरिडीह जायेंगे. 


मंत्री के घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ 

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है.


गिरिडीह जायेंगे सीएम हेमंत सोरेन 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन थोड़ी देर में गिरिडीह के लिए निकलेंगे.


गिरिडीह के पार्टी ऑफिस में श्रद्धांजलि

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का पार्थिव शरीर गिरिडीह के पार्टी ऑफिस लाया गया, जहां उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी. यहां से मंत्री का पार्थिव शरीर उनके आवास ले जाया जा रहा है. 

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.