न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: जिले के झरिया से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दो बच्ची की माँ को एक युवती से प्रेम हो गया. दोनों महिलाओं पर प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि दोनों ने कल मंगलवार देर रात तक झरिया थाना में खूब हंगामा किया. दोनों महिलाएं साथ रहने की जिद्द कर रही है. जबकि परिजन इसका विरोध कर रहे हैं. महिला का पति और उसकी दोनों बेटियां उसे समझाती रही, लेकिन महिला किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी.
भारी हंगामे के बीच पुलिस ने मामले को सुलझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन दोनों महिलाएं कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी. दोनों ने प्रेम विवाह कर एक साथ जीने-मरने की कसमें खाई.
बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं की मुलाकात बस्तकोला जिम में हुई थी. जिम में ही दोनों महिलाओं की दोस्ती गहरी हुई और समय के साथ दोनों को एक -दूसरे से प्यार हो गया. इसके बाद दोनों प्रेम विवाह कर साथ रहने लगी. कई बार महिला अपने पति के घर से भाग कर युवती के पास चली जाती थी.
इसे भी पढ़ें: जमीन घोटाला मामला: आज हाई कोर्ट में CM हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर सुनवाई